OnePlus Nord CE 4 Lite Launch in India: OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना एक नया फ़ोन OnePlus Nord CE 4 Lite को लांच कर दिया है। फ़ोन में SONY LYTIA का 50 megapixel का रियर कैमरा दिया गया है। फ़ोन को 5500mah की दमदार बैटरी के साथ लाया जा रहा है। साथ में इस फ़ोन में फ़ास्ट चार्जिंग के लिए 80 वाट का supervooc चार्जर दिया गया है।
——– OnePlus Nord CE4 Lite——– |
इस फ़ोन में और कई सारे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। आइये इस फ़ोन की कीमत ,फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को विस्तार से जानते है।
OnePlus Nord CE 4 Lite
अगर आप OnePlus के दीवाने हैं और मिडरेंज में कोई अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं तो OnePlus का यह फोन बस आपके लिए है । OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना एक नया फ़ोन OnePlus Nord CE 4 Lite को लांच कर दिया है। पिछले साल लॉन्च हुए Nord CE 3 Lite के मुकाबले Nord CE 4 Lite का डिजाइन और specification काफी हट के है ।
फोन में 6.6 इंच का FHD+Amoled वाला डिस्प्ले दिया गया है जो 1080 x 2400 pixels रेज़लुशन को सपोर्ट करता है। यह फ़ोन 120Hz higher रिफ्रेश रेट के साथ में आता है। फोन में 5500 mah की एक बड़ी बैटरी दी गई है और फास्ट चार्जिंग के लिए कंपनी ने 80वॉट का supervooc चार्जर भी दिया है ।
यह फ़ोन दो वैरिएंट के साथ में आता है जिसमे पहला वेरिएंट 8GB LPDDR4X Ram +128GB UFS 2.2 स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत ₹19,999 और दूसरा वेरिएंट 8GB LPDDR4X Ram +256GB UFS 2.2 स्टोरेज वाला है जिसकी कीमत ₹22,999 है।
Nord CE 4 Lite में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमे 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है जो Optical image stabilization (OIS ) के साथ आता है।
आइये इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं और आपको बताते है कि यह फ़ोन आपके लिए सही रहेगा या नहीं।
OnePlus Nord CE 4 Lite की Display और Design
OnePlus Nord CE 4 Lite की Display की बात करे तो इस फ़ोन में 6.6 इंच का एक HD + Amoled वाला डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz higher रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। Nord CE 3 Lite के मुकाबले इस फ़ोन में अच्छा डिस्प्ले दिया गया है। 120Hz higher रिफ्रेश रेट होने के कारण आपको स्क्रॉलिंग और गेमिंग करने के दौरान स्मूथ अनुभव मिलेगा। यह फ़ोन 21000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है जिससे इस फ़ोन की आउटडोर और इंडोर visibility काफी अच्छी होने वाली है।
OnePlus Nord CE 4 Lite का Specification
Specification |
Nord CE 4 Lite |
---|---|
Processor | Qualcomm Snapdragon 695 5G |
Display Type | 6.6-inch AMOLED, 1080 x 2400 pixels, 120Hz refresh rate |
Screen Size | 6.6 INCH |
Front Camera | 16 MP |
Rear Camera | Dual: 50MP (f/1.8) Sony IMX766 primary sensor + 2MP (f/2.4) depth sensor |
Storage | 128GB ,2568 GB UFS 2.2 |
RAM | 8GB LPDDR4X |
Refresh Rate | 120 Hz |
Resolution | 1080 x 2400 pixels |
Brightness | 2100 Nits Peak Brightness |
Battery | 5500mAh |
Colour Options | Mega Blue ,Super Silver, Ultra Orange |
Operating System | Android 14 |
Connectivity | 5G, Wi-Fi 5, GPS, Bluetooth 5.1, and USB Type-C |
Other Features | 3.5mm headphone jack, IP54 dust/water resistance , In display Finger print |
Wireless Charging | No |
Fast Charging |
80W wired |
OnePlus Nord CE 4 Lite का परफॉरमेंस
OnePlus Nord CE 4 Lite का कैमरा
Nord CE 4 Lite के कैमरा module की बात करे तो इस फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमे 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा है जो Optical image stabilization (OIS ) के साथ आता है। साथ ही 2 मेगा पिक्सेल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह कैमरा आपको अच्छी detail वाली फोटो निकल कर देगा।
सेल्फी और विडिओ कालिंग के लिए फ़ोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो पंच होल स्टाइलिंग के साथ में आता है।
OnePlus Nord CE 4 Lite की भारत में कीमत
Nord CE 4 Lite के कीमत की बात करे तो इस फ़ोन के दोनों वेरिएंट की कीमत अलग अलग है। 8 GB RAM + 128 GB Storage वेरिएंट वाले फ़ोन की कीमत ₹19,999 है। वही 8 GB RAM + 256 GB Storage वेरिएंट वाले फ़ोन की कीमत ₹22,999 है।
फ़ोन की first सेल 27 जून को दोपहर 12 बजे से स्टार्ट होगी। शुरुआती सेल में इस फ़ोन पर भारी भरकम छूट भी मिल सकती है।