रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित 'सिंघम अगेन' ने थिएटर्स में दी दस्तक, देखिए किसने मारी एंट्री और क्या है इस फिल्म में खास!
फिल्म की कहानी रामायण से प्रेरित है। बाजीराव सिंघम की पत्नी अवनी का अपहरण जुबैर नामक खतरनाक अपराधी करता है। इसे छुड़ाने के लिए सिंघम की पूरी टीम निकल पड़ती है!
अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण फिल्म में जबरदस्त एक्शन में नजर आएंगे। साथ ही सलमान खान का स्पेशल कैमियो
एक बार फिर अजय देवगन बाजीराव सिंघम के रोल में छा गए हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है |
रणवीर सिंह का फनी और एनर्जेटिक अंदाज दर्शकों को खूब गुदगुदाएगा, और वहीँ उनके एक्शन सीक्वेंस भी खास हैं।
अक्षय कुमार और सलमान खान के कैमियो ने फिल्म को और भी रोमांचक बना दिया है, खासकर सलमान का चुलबुल पांडे अवतार दर्शकों को पसंद आया
रिलीज के साथ ही 'सिंघम अगेन' गूगल पर ट्रेंड कर रही है। फैंस फिल्म को देख कर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनाए हुए हैं।